युवा आईपीएस अधिकारियों को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के अंत के लिए कठोरता दिखानी होगी: Shah

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय पुलिस सेवा के सभी युवा अधिकारियों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का अंत करने के लिए कठोर रुख के साथ काम करना होगा।

2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के साथ बातचीत में शाह ने कहा कि अब पुलिस देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करे।

उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं के भीतर होने वाले अपराधों को कम करने और नागरिकों को कम से कम समय में न्याय दिलाने के लिए पुलिस व्यवस्था को सतर्क रहना चाहिए।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की जाए और उनके खिलाफ अत्याचारों को रोकने के प्रयास किए जाएं।’’

शाह ने कहा कि गरीबों, बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना सर्वोपरि है। देश की सुरक्षा का मतलब सिर्फ सीमा की सुरक्षा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र नागरिकों से बनता है। नागरिकों की सुरक्षा ही राष्ट्र की सुरक्षा का आधार है।’’ शाह ने कहा कि जब वह सुरक्षा की बात करते....

.... यह केवल जीवन और संपत्ति की सुरक्षा तक ही सीमित नहीं है, बल्कि संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए अधिकारों की सुरक्षा भी है।

Prashant Kishor का बिहार सरकार पर वार, बोले- शराबबंदी केवल सरकारी फाइलों में लागू है

फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के साथ CM Stalin ने किया लंच, प्रयासों के लिए जताया आभार

Mayawati का ऐलान - महाराष्ट्र, झारखंड और उप्र उपचुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

Webstories.prabhasakshi.com Home