Yogendra Yadav ने भी माना, BJP की बनेगी सरकार, Congress को 85-100 सीटें मिलेंगी

चुनाव विशेषज्ञ से नेता बने योगेन्द्र यादव ने अनुमान जताया है की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक और आम चुनाव जीतने वाली है।

उनके अनुसार, मौजूदा लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के लिए उम्मीद की किरण होगी। इसकी सीटों की संख्या 100 तक पहुंच सकती है।

उन्होंने अनुमान जताया है कि भाजपा 240-260 सीटें और उसके सहयोगी 34-45 सीटें जीतेंगे, जिसका मतलब है कि एनडीए की कुल सीटें 275 और 305 के बीच हो सकती हैं।

योगेन्द्र के अनुमान जताने के बाद पीके ने कहा कि देश में चुनाव और राजनीतिक विषयों की समझ रखने वालों में विश्वसनीय चेहरा योगेंद्र जी ने सीटों को लेकर “फ़ाइनल आकलन” साझा किया है।

उन्होंने कहा कि देश में सरकार बनाने के लिए 272 सीटें चाहिए और वर्तमान में बीजेपी / एनडीए की 303/323 सीटें हैं। अब ख़ुद आकलन कर लीजिए कि किसकी सरकार बन रही हैं।

बकौल यादव, इंडिया ब्लॉक, जो भाजपा के रथ को अपने ट्रैक पर रोकने की उम्मीद करता है, 120-135 सीटों पर सिमट जाने की संभावना है।

प्रशांत किशोर ने एक साक्षात्कार में कहा था कि भाजपा आराम से बहुमत का आंकड़ा पार कर लेगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई महत्वपूर्ण असंतोष नहीं है।

Omar Abdullah ने किया दावा - Article 370 हटाने का असर कश्मीर ही नहीं जम्मू में भी दिखा

विनेश को लेकर बोले Brijbhushan - पहलवानों के विरोध में कांग्रेस का हाथ होने की बात कही थी

CM Saini का दावा, तीसरी बार बीजेपी को वोट देगी जनता, बहुमत से सरकार बनाएंगे

Webstories.prabhasakshi.com Home