कौन है वो 'मिस्ट्री मैन'? जिया शंकर ने फोटो शेयर कर अफवाहों को किया साफ

बिग बॉस फेम जिया शंकर आजकल अपनी शादी की झूठी अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि जिया जल्द ही अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) से शादी करने वाली हैं।

इन अफवाहों के बढ़ने के बाद जिया ने खुद सामने आकर सच्चाई बताने का फैसला किया।

जिया ने स्पष्ट किया कि अभिषेक के साथ उनकी शादी की खबरें पूरी तरह गलत हैं।

सफाई देने के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मिस्ट्री मैन के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की।

फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि 2025 में इन झूठी अफवाहों को पीछे छोड़ देना चाहिए।

जिया के इस कदम को अभिषेक मल्हान के साथ उनके रिश्ते की अटकलों को खत्म करने का तरीका माना जा रहा है।

Cannes Film Festival 2026 के रेड कार्पेट पर परी जैसी दिखीं Alia Bhatt

एक्ट्रेस Karishma Tanna ने दी Good News

Blake Lively के यौन उत्पीड़न के आरोप खारिज, Justin Baldoni को मिली राहत

Webstories.prabhasakshi.com Home