IPL इतिहास में सबसे लंबा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी, एक भारतीय भी शामिल

आईपीएल 2025 का इतंजार फैंस को बेसब्री से है। पिछले साल नवंबर में हुए मेगा नीलामी के बाद लोग अपनी पसंदीदा टीमों को नए रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं। 

 वहीं बीसीसीआई ने आईपीएल के आगामी दो सीजन की तारीखों का ऐलान कर किया था। अब इसमें एक बदलाव हुआ है। 

आईपीएल 2025 की शुरुआत अब 21 मार्च से होगी। जबकि फाइनल 25 मई को होगा।   

एल्बी मोर्केल

साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मैर्केल ने नाम आईपीएल इतिहास में सबसे लंबे छक्का जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनके बल्ले से 2008 में पहले सीजन में 125 मीटर का सिक्स निकला था।

प्रवीण कुमार

लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय गेंदबाज प्रवीण कुमार हैं। उन्होंने 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 124 मीटर का छक्का लगाया था। प्रवीण तब किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। 

एडम गिलक्रिस्ट

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल में 122 मीटर का सिक्स लगाया था। उन्होंने 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से आरसीबी के खिलाफ ये कारनामा किया था। 

रॉबिन उथप्पा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा फेहरिस्त में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 120 मीटर लंबा छक्का मारा था। वह तब आरसीबी में थे। 

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल टॉप-5 की सूची में फिसड्डी हैं। वह पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 119 मीटर का सिक्स उड़ाया। वह उस वक्त आरसीबी का हिस्सा थे। 

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ जीत में ये खिलाड़ी बने सिकंदरpic-@BCCI

Happy Birthday Surya kumar Yadav: 35 बरस के हुए सूर्या, जानें ये 5 लाजवाब रिकॉर्ड

IND vs PAK: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान में से किसका पलड़ा भारी?

Webstories.prabhasakshi.com Home