टी20 इतिहास में किसने लगाई सबसे तेज सेंचुरी, देखें लिस्ट
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने पांचवें टी20 मैच में ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 54 गेंदों में 7 चौकों और 13 छक्कों की मदद से 135 रन बनाए।
जानें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसने सबसे तेज सेंचुरी ठोकी?
अभिषेक शर्मा
बतौर ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुंबई में पांचवें टी20 मैच में इंग्लैंड के सामने महज 37 गेंदों में शतक लगाया। उन्होंने भारत के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में दूसरा सबसे तेज शतक जमाया। हालांकि, वो इस लिस्ट में टॉप-5 की लिस्ट में सबसे फिसड्डी हैं।
रोहित शर्मा
वहीं पिछले साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था।
कुशल मल्ला
वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नेपाल के कुशल मल्ला हैं। जिन्होंने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में 34 गेंदों में शतक लगाया था। उन्होंने नाबाद रहते हुए 50 गेंदों में 135 रन बनाए थे।
सिकंदर रजा
वहीं जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा संयुक्त रूप से दूसरे नंबर हैं। उन्होंने 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंदों में सैकड़ा बनाया था।
साहिल चौहान
वहीं इस लिस्ट में साहिल चौहान पहले स्थान पर हैं। जिन्होंने एस्टोनिया की ओर से खेलते हुए साइप्रस के खिलाफ 33 गेंदों में शतक कंप्लीट कर लिया था। साहिल ने 2024 में एस्टोनिया वर्सेस साइप्रस मैच में 41 गेंदों में नाबाद 144 रन की पारी खेली थी।