जब Sushil Modi ने प्यार की खातिर RSS और राजनीति को छोड़ दिया था

बिहार की राजनीति का मशहूर चेहरा सुशील मोदी अब इस दुनिया में नहीं रहे है। दशकों तक बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने वाले मोदी ने कभी किसी के सामने घुटने नहीं टेके।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का 13 मई को निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

आरएसएस और बीजेपी के कद्दावर नेता रहे सुशील मोदी ने एक बार प्यार की खातिर राजनीति तक को छोड़ दिया था।

बिहार के लड़के को मुंबई की लड़की से प्यार हो गया था। दोनों की मुलाकात तब हुई जब वो मुंबई से दिल्ली आने के लिए ट्रेन में चढ़े मगर 1400 किलोमीटर का ये सफर उनके जीवन को बदल गया

सुशील मोदी वर्ष 1985 में पहली बार जेसी जॉर्ज से मिले थे। ये वो समय था जब सुशील मोदी पटना विश्वविद्यालय में पढ़ते थे और एबीवीपी के सक्रिय सदस्य भी थे।

वहीं जेसी जॉर्ज हिस्ट्री में पीएचडी कर रही थी। दोनों ही सेकेंड क्लास में यात्रा कर रहे थे और दोनों की बातचीत शुरू हो गई। दोनों को एक दूसरे के साथ बातचीत पसंद आई।

प्यार में बदली बातचीत में शादी करना दोनों के लिए मुश्किल था क्योंकि दोनों अलग धर्मों से आते थे। दोनों की भाषा और रीति रिवाज भी अलग थे।

दोनों का प्यार लगातार परवान चढ़ रहा था और दोनों शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। प्यार और राजनीति के बीच उन्होंने प्यार को चुना और 1986 में आरएसएस छोड़कर जेसी जॉर्ज से शादी की।

राम मंदिर शिखर पर पीएम मोदी और भागवत ने फहराया भगवा ध्वज

CJI सूर्यकांत ने संभाला पद, 14 महीने का होगा कार्यकाल

दिल्ली की एयर क्वालिटी में भारी गिरावट

Webstories.prabhasakshi.com Home