गर्मियों में केवल पानी पीना काफी नहीं है, बल्कि सही खान-पान पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है
सुबह की शुरुआत चाय के बजाय सौंफ, धनिया और पुदीने से बने हर्बल काढ़े से करें, जो शरीर को ठंडक देता है
पानी में खसखस की जड़ें भिगोकर उसका सेवन करने से दिनभर शरीर में ताजगी बनी रहती है
तरबूज, खरबूज और संतरे जैसे रसीले फलों को डाइट में शामिल करें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो
पेट की जलन कम करने के लिए नाभि के पास चंदन और एलोवेरा का पेस्ट लगाना फायदेमंद होता है
मसालेदार और भारी खाने से बचें और जितना हो सके हल्का व तरल भोजन ही लें
धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें और दिन में कम से कम 4 से 5 लीटर पानी जरूर पिएं