भारत के खिलाफ Volodymyr Zelenskyy ने उगला जहर

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने पहली बार भारत के खिलाफ खुलकर बोलते हुए अमेरिका का समर्थन किया है

जेलेंस्की ने अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए कहाकि भारत पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ बिल्कुल सही हैं

एक साक्षात्कार में जेलेंस्की ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि रूस के साथ सौदे जारी रखने वाले देश पर टैरिफ लगाने का विचार सही है

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप प्रशासन रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है

ज़ेलेंस्की से शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा पर उनके विचार पूछे गए थे

पिछले महीने अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ट्रंप की शिखर वार्ता कोई कूटनीतिक सफलता हासिल करने में विफल रही

बता दें कि हाल के हफ्तों में भारत ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की अपनी वकालत तेज कर दी है

Japan के हथियार निर्यात नियमों में ढील का India ने किया स्वागत

Iran की सुरक्षा पाने के लिए तेल टैंकरों को लगाना होगा पाकिस्तान का झंडा?

रूसी विदेश मंत्री Sergey Lavrov का ऐलान, 2026 में Russia आएंगे PM Modi

Webstories.prabhasakshi.com Home