जानें विराट कोहली से लेकर शुभमन गिल तक की बहनें क्या करती हैं?
9 अगस्त को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन के इस मौके पर जाने भारत के स्टार क्रिकेटर की बहनें क्या करती हैं।
भावना कोहली ढींगरा
विराट कोहली की बहन भावना कोहली ढींगरा अपने भाई का बिजनेस संभालती हैं। भावना फैशन ब्रांड One8 select और Wrogn को मैनेज करती हैं।
साक्षी पंत
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन का नाम साक्षी पंत है। वह पंत से बड़ी हैं। साक्षी नेशनल फार्मेसी एसोसिएशन से जुड़ी हैं। वह साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
नैना जडेजा
वहीं ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की दो बड़ी बहने हैं। जिनका नाम नैना जडेजा और पद्मिनी जडेजा है। नैना कांग्रेस नेता हैं।
जुहिका बुमराह
जसप्रीत बुमराह की बहन का नाम जुहिका है। जुहिका बुमराह से बड़ी हैं और वह स्कूल टीचर रह चुकी हैं। फिलहाल, वह अब पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं।
शहनील गिल
भारतीय टेस्ट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल की बहन शहनील गिल हैं। जो शुभमन से तीन साल बड़ी हैं। शहनील सोशल मडिया इंफ्लुएंसर हैं।