टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से इन खिलाड़ियों पर मंडरा रहा खतरा

आईपीएल 2026 में पहले चार मैचों में ही शानदार बल्लेबाजी करके सबको प्रभावित करने वाले वैभव सूर्यवंशी का जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू हो सकता है।

दरअसल, आयरलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी के चयन की खबरें हैं। अब सवाल ये है कि अगर टीम इंडिया के पास पहले से ही ओपनर्स की भरमार है तो वैभव टीम में आते ही किसकी छुट्टी होगी?

फिलहाल, वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में आते ही इन तीन खिलाड़ियों पर तलवार लटक सकती है। 

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज जरूर हैं लेकिन उनका हालिया प्रदर्शन के कारण सवाल खड़े हो रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी पहले तीन मैच में डक पर आउट होने वाले अभिषेक पूरे टूर्नामेंट में महज 141 रन ही बना पाए थे। 

संजू सैमसन

संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जो प्रदर्शन किया वो निश्चित ही काबिले तारीफ था। लेकिन आईपीएल 2026 में अभी तक वह फ्लॉप साबित हुए हैं। 

ईशान किशन

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान बनाए गए ईशान किशन का बल्ला तो आग उगल रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने जलवा बिखेरा था। 

अगर अभिषेक और संजू का फॉर्म बेहतरीन रहा है तो दोनों को बाहर करना आसान नहीं होगा। ऐसे में ईशान को भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। क्योंकि अगर ये तीनों खिलाड़ी बेहतरीन परफॉर्मेंस देते हैं तो वैभव की टीम इंडिया में जगह सवाल खड़े कर सकती है। 

IPL में सबसे ज्यादा बार लगातार 5 मैच जीतने वाले कप्तान

IPL 2026 में अब तक इन कप्तानों पर लग चुका है भारी जुर्माना

IPL 2026 में खेले गए अब तक 16 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

Webstories.prabhasakshi.com Home