युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आज, 27 मार्च को अपना 15वां जन्मदिन मना रहा है।
आईपीएल के इतिहास में वैभव अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां आईपीएल में बटोरी हैं। जहां उन्होंने उम्र को महज एक संख्या साबित कर दिया।
टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट के साथ आईपीएल का प्रदर्शन भी काफी मायने रखता है। पिछले कुछ समय में कई खिलाड़ी आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर ही टीम में डायरेक्ट एंट्री लेने में सफल रहे हैं।
आईपीएल का 19वां सीजन शनिवार से खेला जाएगा और इस बार भी ऐसे ही कई टैलेंटेड खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहने वाली है। इनमें से एक वैभव सूर्यवंशी भी हैं।
वहीं राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक जुबिन भरूचा ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से खुलासा किया कि वैभव की प्रतिभा को देखते हुए नीलामी से पहले ही उनके लिए 10 करोड़ रुपये का बजट रख दिया गया था।
आईपीएल 2025 की नीलामी में वैभव के बेस प्राइस 30 लाख से दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत की और फिर राजस्थान रॉयल्स ने कड़ी टक्कर देते हुए 1.1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया।
जुबिन भारूचा के इस भरोसे को वैभव ने सही साबित किया। उन्होंने तकनीक और साहस को परखने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने एक बेहद कठिन ट्रायल का आयोजन किया।
राजस्थान रॉयल्स के तलेगांव एकेडमी में हुए ट्रॉयल में वैभव ने पहली ही गेंद से खुद को भारत के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों के क्लब में शामिल कर दिया।