भारत पर दबाव बना रहा है US, अमेरिका की 'दादागिरी' पर बोले Sergey Lavrov

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि अमेरिका भारत को रूस से सस्ता तेल खरीदने से रोकने की कोशिश कर रहा है

लावरोव के अनुसार, अमेरिका प्रतिबंधों और टैक्स के जरिए दूसरे देशों पर दबाव बना रहा है ताकि वे रूसी ऊर्जा का इस्तेमाल बंद कर दें

रूस का दावा है कि अमेरिका चाहता है कि भारत जैसे देश रूस का सस्ता तेल छोड़कर अमेरिका से महंगी गैस और ऊर्जा खरीदें

लावरोव ने इसे सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था पर अपना दबदबा बनाए रखने की अमेरिकी चाल बताया है

उन्होंने आरोप लगाया कि समुद्र में तेल के टैंकरों को रोककर अमेरिका अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों के खिलाफ काम कर रहा है

रूस ने साफ किया है कि वह भारत, चीन और ब्राजील जैसे देशों के साथ सहयोग के लिए तैयार है और अमेरिका से भी बातचीत के रास्ते बंद नहीं किए हैं

रूसी मंत्री ने चेतावनी दी कि जैसे यूरोप को रूसी ऊर्जा से दूर कर दिया गया, अब वैसा ही प्रयास भारत और अन्य सहयोगी देशों के साथ किया जा रहा है

Russia से पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने की तैयारी में Bharat

तारिक रहमान ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, भारत की ओर से ओम बिरला हुए शामिल

Epstein से मिले नहीं, फिर भी फंसे! कैसे Britain के PM Keir Starmer की कुर्सी खतरे में आई

Webstories.prabhasakshi.com Home