Rohit Sharma आईपीएल 2026 में बना सकते हैं ये 5 कारनामे 

7500 रन के करीब

रोहित शर्मा ने अभी तक 272 आईपीएल मैचों में 7046 रन बटोरे हैं, जिसमें 29.73 को औसत और 132.09 का स्ट्राइक रेट रहा। 

रोहित शर्मा आईपीएल में 7500 रन पूरे करने से 454 रन दूर हैं। रोहित आईपीएल में दूसरे सबे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनसे आगे आरसीबी के विराट कोहली हैं। 

50 फिफ्टी तक पहुंचने का मौका

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित आईपीएल में 50 अर्धशतक पूरे करने की दहलीज पर हैं। उन्हें ये कारनामा अंजाम देने के लिए सिर्फ तीन फिफ्टी की जरूरत है। वह पिछले सीजन में चार अर्धशतकीय पारियां खेली थीं। 

रोहित ने अभी तक आईपीएल के एक सीजन में 600 रनों का आंकड़ा नहीं छुआ है। वह 19वें सीजन में ये कमाल करने की फिराक में होंगे। 

रोहित शर्मा 500 का आंकड़ा भी केवल एक मर्तबा पार किया है। रोहित को कभी ऑरेंज कैप अवॉर्ड नसीब नहीं हुआ है। आईपीएल में ये अवॉर्ड एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर को दिया जाता है। 

350 सिक्स के लिए चाहिए इतने

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा आईपीएल में 350 सिक्स कंप्लीट करने वाले दूसरे प्लेयर बन सकते हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए 48 छक्कों की दरकार होगी।

आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज गेल ने मैचों में 357 सिक्स उड़ाए। सूची में तीसरे नंबर विराट कोहली हैं। 

700 चौकों से कितने दूर?

रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में 640 चौके जमाए हैं। वह टूर्नामेंट में 700 चौके कंप्लीट करने वाले तीसरे बनने से 60 बाउंड्री दूर हैं। कोहली के खाते में सबसे ज्यादा चौके मारने का रिकॉर्ड है। शिखर धवन दूसरे स्थान पर हैं। धवन रिटायर हो चुके हैं। 

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी

जोस बटलर ने रचा इतिहास, सुरेश रैना के खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2026 में इन युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से लूटी महफिल

Webstories.prabhasakshi.com Home