20g Protein वाले इस शेक से Navratri Fasting में कमजोरी होगी छूमंतर

अगर नवरात्रि व्रत के दौरान आप थकान या कमजोरी महसूस करते हैं, तो यह शेक आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है

इसमें लगभग 20 ग्राम प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम, आयरन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलता है

सामग्री: 1 कप फूला हुआ राजगिरा, 2 बड़े चम्मच बादाम या भुनी हुई मूंगफली, 1.5 बड़े चम्मच कद्दू के बीज...

...1 बड़ा चम्मच सूरजमुखी के बीज, 3 खजूर, 1 कप दूध, केसर के कुछ धागे और 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

एक पैन में राजगिरा को तब तक सूखा भूनें जब तक वह फूल न जाए

इसके बाद, भुने हुए राजगिरा को एक कटोरे में निकाल लें और उसमें बादाम, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, खजूर, केसर और इलायची मिला लें

सभी सामग्री को दूध के साथ तब तक ब्लेंड करें जब तक कि मिश्रण पूरी तरह से चिकना न हो जाए, फिर इसे ठंडा करें और परोसें

बचे हुए चावल से घर पर ऐसे तैयार करें Chocolate Kulfi

टिफिन की टेंशन खत्म, अब मिनटों में बनाएं रागी के चॉकलेटी पैनकेक

Partner की नजरों में घट रही है आपकी Value? ये टिप्स बढ़ाएंगे आपका Self-Worth

Webstories.prabhasakshi.com Home