IPL में सबसे ज्यादा बार लगातार 5 मैच जीतने वाले कप्तान
पिछले 18 सालों से खिताब के लिए तरस रही पंजाब किंग्स का आईपीएल 2026 में अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार मैचों में जीत दर्ज कर रही है।
पंजाब 19वें सीजन में एकमात्र टीम है जिसे हार नहीं झेलनी पड़ी। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार लगातार 5 मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में श्रेयस अय्यर ने शेन वॉर्न की बराबरी कर ली है।
एमएस धोनी
एमएस धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा बार लगातार 5 मैच जीतने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने पांच बार ये कारनामा किया।
गौतम गंभीर
गौतम गंभीर ने भी आईपीएल में बतौर कप्तान लगातार पांच बार पांच मैच जीतने का कमाल किया है। उनके नेतृत्व में केकेआर ने दो बार ट्रॉफी भी जीती है।
रोहित शर्मा
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने चार बार लगातार पांच मुकाबलों में विजयी पताका फहराया है। उनकी अगुवाई में मुंबई इंडियंस पांच बार चैंपियन बनी हैं।
श्रेयस अय्यर
वहीं इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं। जिन्होंने पीबीकेएस की मौजूदा सीजन में 6 मैचों में पांचवीं जीत दर्ज की थी। हालांकि,इसमें एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। बतौर कप्तान अय्यर ने दूसरी बार लगातार 5 मैचों में जीत दर्ज की है।
शेन वॉर्न
श्रेयस अय्यर ने शेन वॉर्न, केन विलियमसन और हार्दिक पंड्या की बराबरी कर ली है। इन तीनों ने भी बतौर कप्तान दो बार लगातार पांच मैचों में जीतने का कारनामा किया है।