आईपीएल 2026 में भी हर बार की तरह कुछ उभरते हुए सितारे मिले हैं। वैभव सूर्यवंशी समेत 5 युवाओं ने आईपीएल के 19वें सीजन में कहर बरपाया हुआ है।
वैभव सूर्यवंशी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल आईपीएल 2025 में उन्होंने 7 मैचों में 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। इस सीजन में भी उनकी बेहतरीन फॉर्म जारी है।
वैभव ने अभी तक खेले गए तीन मैचों में करीब 249 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 122 रन बना लिए हैं। जब पहली बार उनका जसप्रीत बुमराह से सामना हुआ तो पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट को चौंका दिया।
समीर रिजवी
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2 मैचों में 160 रन बना चुके हैं समीर रिजवी इस बार ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक हैं।
अंगकृष रघुवंशी
आईपीएल 2026 की शुरुआत दर्शा रही है ये अंगकृष रघुवंशी के लिए ब्रेकथ्रू सीजन रहना वाला है। रघुवंशी केकेआर की बैटिंग का सबसे अहम हिस्सा बन चुके हैं। मौजूदा सीजन में वह 3 पारियों में 55 के बेहतरीन औसत से 110 रन बना चुके हैं।
हर्ष दुबे
रणजी में विदर्भ को चैंपियन बनाने वाले हर्ष दुबे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। अब तक 3 मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं। अभी उनका बल्लेबाजी में दमखम दिखाया बाकी है।
प्रिंस यादव
घातक स्पीड और सटीक लाइन-लेंथ वाले प्रिंस यादव का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। उन्होंने अभी तक 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं और इकॉनामी रेट भी 8 से कम है।