IPL 2025 में सबसे लंबे छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट

आईपीएल 2025 खत्म होने में दो ही दिन का समय है। 1 जून को जहां पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर 2 खेला जाएगा। वहीं 3 जून को फाइनल मुकाबला होगा। 

वहीं 18वें सीजन में अब तक सबसे लंबे छक्के जड़ने वाले टॉप-5 प्लेयर्स की लिस्ट में तीन विदेशी हैं। रविंद्र जडेजा फिलहाल टॉप पर काबिज हैं।

रविंद्र जडेजा

IPL 2025 में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा के नाम है। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ 109 मीटर का सिक्स लगाया था। CSK का सफर लीग चरण में ही खत्म हो गया। तीन जून को सीजन का फाइनल मुकाबला है। 

हेनरिक क्लासेन

लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा क्लासेन ने मुंबई इंडियंस के सामने 107 मीटर का छक्का जड़ा। फिलहाल SRH बाहर हो चुकी है। 


आंद्रे रसेल

केकेआर के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने 106 मीटर का सिक्स जड़ा है। उन्होंने ये कारनामा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया। 2024 में खिताब जीतने वाली केकेआर 2025 में प्लेऑफ में नहीं पहुंची। 

अभिषेक शर्मा

वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं। जिन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 106 मीटर का लंबा छक्का लगाया था। अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। 

फिल साल्ट

फेहरिस्त में पांचवें पायदान पर इंग्लैंड के फिल साल्ट हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के सामने 105 मीटर का सिक्स जड़ा। साल्ट आरसीबी के लिए खेल रहे हैं जो फाइनल में एंट्री कर चुकी है। 

दुनिया के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट

डेब्यू टेस्ट मैच में डक आउट होने वाले 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने कितने विकेट झटके हैं, देखें आंकड़े

Webstories.prabhasakshi.com Home