T20 World Cup 2026 के बाद इन खिलाड़ियों के करियर पर लटकी तलवार

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का समापन भारत की जीत के साथ हो गया है। टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट को तीसरी बार जीतकर इतिहास रच दिया है। 

इसी के साथ टीम इंडिया ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इस टू्रनामेंट के रोमांचक अंत के बाद क्रिकेट जगत में बदलाव की लहर साफ देखने को मिल सकती है। 

हालांकि, भारत की जीत के साथ ही कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनके करियर का अंत हो सकता है। 

बाबर आजम-पाकिस्तान

बाबर आजम के लिए 2026 का टी20 वर्ल्ड कप काफी निराशाजनक रहा। पिछले कुछ समय से उनकी स्ट्राइक रेट और पाकिस्तान की टीम में जगह को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। वह वनडे और टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए टी20 से संन्यास ले सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव- भारत

भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव की उम्र 35 पार हो गई है। वे अब युवाओं के लिए रास्ता छोड़ सकते हैं, लेकिन सूर्या भारतीय टीम के साथ साल 2028 का ओलंपिक खेल और इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं। 

आदिल राशिद- इंग्लैंड

इंग्लैंड के लिए दो वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर आदिल राशिद अब 38 साल के हो चुके हैं। स्पिन के लिए मददगार पिचों पर अपना जादू बिखेरने वाले राशिद टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं। 

ग्लेन मैक्सवेल- ऑस्ट्रेलिया

ग्लेन मैक्सवेल का उम्र 37 साल हो चुका है। इसलिए उनको टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुर्ती बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मैक्सवेल टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह सकते हैं। 

मोहम्मद नबी-अफगानिस्तान

मोहम्मद नबी अब 41 साल के हो चुके हैं। वे दुनिया के सबसे उम्रदराज सक्रिय टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं। नबीं ने पहले ही संकेत दे दिए थे कि 2026 का टी20 वर्ल्ड कप उनके करियर का आखिरी पड़ाव होगा। 

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी

जोस बटलर ने रचा इतिहास, सुरेश रैना के खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2026 में इन युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से लूटी महफिल

Webstories.prabhasakshi.com Home