IPL में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तानों की लिस्ट
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले टॉप-5 कप्तानों की लिस्ट में एमएस धोनी से लेकर गौतम गंभीर तक शामिल हैं।
दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी की रिकॉर्ड से नहीं हटेगी नजर। इस लिस्ट में एक विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है।
एमएस धोनी
IPL में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। धोनी ने अब तक 234 मैचों में कप्तानी करने के बाद 97 बार हार झेली है।
हालांकि, धोनी के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड भी है। वह चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की भी कमाल संभाल चुके हैं। धोनी को आईपीएल 2025 में ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्होंने टीम की कमान संभाली लेकिन निराशा हाथ लगी।
विराट कोहली
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। जिन्होंने आरसीबी की 143 मैचों में कप्तानी की और 70 बार हार झेली। वह 2008 से आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा हैं। हालांकि, अब वह कप्तान नहीं हैं।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने आईपीएल में बतौर कप्तान 158 मैच खेले और 67 में हार देखी है। उन्होंने 2013 से 2023 तक मुंबई की कप्तानी की। साथ ही पांच बार अपनी कप्तानी में MI को चैंपियन बनाया।
गौतम गंभीर
लिस्ट में चौथा नंबर गौतम गंभीर का है। गंभीर ने आईपीएल में 129 माों में कप्तानी करने के बाद 57 गंवाए। उन्होंने केकेआर के अलावा दिल्ली फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया। गंभीर की अगुवाई में केकेआर ने दो खिताब अपने नाम किए।
डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में 83 मैचों में कप्तानी की जिस दौरान उन्हें 41 बार हार झेलनी पड़ी। वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की। उनकी अगुवाई में SRH ने 2016 में खिताब भी जीता।