आईपीएल के 18 सीजन पूरे हो चुके हैं और इस बार 19वां सीजन खेला जाना है। 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई और आज ये दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है।
इन 18 सालों में बल्लेबाजों ने कई यादगार पारियां खेली हैं, जो फैंस के दिल में आज भी बस्ती हैं।
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। ऐसे में जानते हैं कि आईपीएल के इतिहास की पांच सबसे बेहतरीन पारियां कौन सी हैं?
क्रिस गेल
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में 23 अप्रैल 2013 को क्रिस गेल के बल्ले से तूफान आया था। उनकी ये पारी आज भी आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ा पारी है।
आरसीबी के लिए गेल ने सिर्फ 66 गेंदों में नाबाद 175 रन ठोके। इसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ा, जो आईपीएल का सबसे तेज शतक है। इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 263 रन बनाए, जो उस समय टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड था।
ब्रैंडन मैक्कुलम
आईपीएल का पहला मैच ही इतिहास बन गया था। 18 अप्रैल 2008 को केकेआर के ब्रैंडन मैक्कुलम ने आरसीबी के खिलाफ नाबाद 158 रन बनाए थे। सिर्फ 73 गेंदों में ये स्कोर आया जिसमें 10 चौके और 13 छक्के शामिल थे।
विराट कोहली
विराट कोहली का आईपीएल 2026 सीजन सबसे बेहतरीन रहा, जिसमें उन्होंने 973 रन बनाए। 18 मई 2016 को बारिश से प्रभावित मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ चिन्नास्वामी में कोहली ने 15 ओवर के मैच में 50 गेंदों में नाबाद 113 रन बनाए।
एबी डी विलियर्स
एबी डी विलियर्स ने 2016 के क्वालीफायर 1 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ आरसीबी को 159 रन का लक्ष्य दिया। टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हो गया और 10 ओवर में आरसीबी 68/6 पर थी उस समय डीविलियर्स ने 47 गेंद में नाबाद 79 रनों की पारी खेली और आरसीबी को फाइनल में पहुंचाया।
सुरेश रैना
मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना आईपीएल के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने 2014 में क्वालीफायर 2 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चेन्नई को 227 रनों का लक्ष्य मिला। जहां रैना ने महज 25 गेंदों में 87 रन बनाए।