SENA देशों में सबसे बड़े एशियन गेंदबाज, लिस्ट में बुमराह का नाम भी शामिल

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में पांच का पंजा खोला है। 

बुमराह ने SENA देशों में नया इतिहास रचा है। बता दें कि, SENA देशों में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया आते हैं। 

जसप्रीत बुमराह

धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने SENA देशों में नया इतिहास रचा है। वह टेस्ट क्रिकेट में SENA देशों में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियन गेंदबाज बन गए हैं। 

वसीम अकरम

SENA देशों में टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले एशियन गेंदबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान के वसीम अकरम दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने यहां 146 शिकार किए हैं। 

अनिल कुंबले

पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने SENA देशों में कुल 141 विकेट अपने नाम किए हैं। 

ईशांत शर्मा

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चौथे पायदान पर हैं। उन्होंने SENA देशों में 130 विकेट लिए हैं। फिलहाल वह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। 


मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज मुथैया मुरलीधरन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। जिन्होंने SENA देशों में 125 विकेट अपने नाम किए हैं। 

दादाजी का Success Mantra बना ताकत, Carlos Alcaraz ऐसे बने Tennis के नए Superstar

रात भर गायब रहने के बाद Virat Kohli की इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ बहाल

T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार, सूर्यकुमार यादव की टॉप-10 में वापसी

Webstories.prabhasakshi.com Home