IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंद डालने वाले गेंदबाज


आईपीएल 2026 की 28 मार्च से शुरुआत हो रही है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंद डालने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में एक विदेशी भी है। 

भुवनेश्वर कुमार

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 190 मैचों में 1852 गेंदों पर कोई रन नहीं दिया। 

सुनील नरेन

वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन ने 189 आईपीएल मैचों में 192 शिकार किए हैं। उन्होंने 1720 डॉट गेंद फेंकी हैं। 

आर अश्विन

वहीं इस लिस्ट में पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने आईपीएल में 221 मुकाबलों में 1664 गेंद डालीं। उन्होंने 187 शिकार किए वह इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। 

जसप्रीत बुमराह

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम है। उन्होंने 145 मैचों में 1420 डॉट गेंद फेंकी हैं। 

पीयूष चावला

वहीं पूर्व स्पिनर पीयूष चावला ने 1358 डॉट गेंद डाली हैं। उन्होंने 192 मुकाबलों में 192 विकेट झटके। वह भी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। 

रवींद्र जडेजा

वहीं स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 254 आईपीएल मुकाबलों में 170 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 1338 गेंद डॉट डाली हैं। 

युजवेंद्र चहल

आईपीएल के हाईएस्ट विकेट टेकर युजवेंद्र चहल लिस्ट में फिसड्डी है। उन्होंने 1319 डॉट बॉल फेंकी हैं। 

IPL में सबसे ज्यादा बार लगातार 5 मैच जीतने वाले कप्तान

IPL 2026 में अब तक इन कप्तानों पर लग चुका है भारी जुर्माना

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से इन खिलाड़ियों पर मंडरा रहा खतरा

Webstories.prabhasakshi.com Home