ज्यादातर लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हरी मिर्च का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है
विशेषज्ञों के अनुसार, हरी मिर्च में 'कैप्साइसिन' नाम का एक सक्रिय यौगिक होता है
जो शरीर में थर्मोजेनेसिस प्रक्रिया को बढ़ाकर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन घटाने में मदद करता है
इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-C पाया जाता है, जो न केवल इम्यूनिटी बढ़ाकर सर्दी-जुकाम से बचाता है
शोध बताते हैं कि हरी मिर्च ब्लड शुगर को संतुलित रखने और इंसुलिन की कार्यक्षमता सुधारने में भी सहायक है
इसके सेवन से डाइजेस्टिव एंजाइम्स और गैस्ट्रिक जूस का स्राव बढ़ता है, जिससे पाचन क्रिया सुचारु रहती है
हालांकि, एसिडिटी, पेट के अल्सर, पाइल्स या आईबीएस से जूझ रही महिलाओं को इसके सेवन से बचना चाहिए
एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन भर में 1-2 छोटी हरी मिर्च ही खानी चाहिए ताकि शरीर में जलन की समस्या न हो
नियमित संतुलित मात्रा में इसे डाइट में शामिल करना शरीर के कई जरूरी फंक्शन्स को बेहतर तरीके से सपोर्ट करता है