पाकिस्तान की वायुसेना ने सोमवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के एक अस्पताल पर हवाई हमला किया
इस हमले में अस्पताल के अंदर इलाज करा रहे लगभग 400 मरीजों की जान चली गई है
तालिबान ने इस घटना को 'मानवता के खिलाफ अपराध' बताते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब देने की चेतावनी दी है
हमले का शिकार बना 'उम्मीद अस्पताल' नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए 2,000 बिस्तरों वाला एक बड़ा केंद्र था
इस हमले में 250 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पताल की इमारत में भीषण आग लग गई
पाकिस्तान का दावा है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए आतंकी गुट TTP को निशाना बना रहा है, जिसे तालिबान ने 'बेबुनियाद' बताया है
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने स्पष्ट किया है कि अब पाकिस्तान के साथ शांति की बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं बची है