हरियाणा में बोलीं Sunita Kejriwal - केजरीवाल ने जो हासिल किया वह चमत्कार से कम नहीं

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने लोगों से हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट नहीं देने का आग्रह किया है।

सुनीता ने यमुनानगर के सढौरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इस साल के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर यह बात कही।

उन्होंने अपने पति अरविंद केजरीवाल को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि वह बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए पैदा हुए हैं।

सुनीता ने कहा, उनका (केजरीवाल) जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी ने कहा कि यह महज संयोग नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि भगवान उनके माध्यम से कुछ करवाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के बारे में नहीं सोचती तथा केवल आम आदमी पार्टी ही राज्य में सरकारी अस्पतालों और स्कूलों की स्थिति सुधार सकती है।

सुनीता केजरीवाल ने कहा, तीन महीने में (हरियाणा में) विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए।

NDA के घोषणापत्र के मुख्य वादे

Bihar के मुजफ्फरपुर में गरजे PM Modi

Prashant Kishor की दो राज्यों में मतदाता पंजीकरण पर विवाद

Webstories.prabhasakshi.com Home