अरे गर्मी! भारत की 10 सबसे गर्म जगहें

चुरू, राजस्थान - राजस्थान के चुरू में सोमवार को मई महीने का सबसे अधिक तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मुंगेश्वर, दिल्ली - दिल्ली के मुंगेश्वर में तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

निवाड़ी, मध्य प्रदेश - दिल्ली की तरह निवाड़ी में भी अधिकतम तापमान 48.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कांडला, गुजरात - गुजरात के कांडला में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

भटिंडा, पंजाब - पंजाब के भटिंडा में सबसे अधिक तापमान 48.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झाँसी, उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश में आमतौर पर गर्मियों के दौरान उच्च तापमान दर्ज किया जाता है। इस साल झांसी में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

रायपुर, छत्तीसगढ़ - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर भी इस सूची में शामिल है, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नागपुर, महाराष्ट्र - महाराष्ट्र के नागपुर में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिससे यह भारत का आठवां सबसे गर्म स्थान बन गया।

उना, हिमाचल प्रदेश - गर्मी से बचने के लिए लोग हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में जाते हैं, लेकिन हिमाचल के ऊना में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भदरवाह, जम्मू एंड कश्मीर - भदरवाह में सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Mayawati का ऐलान - महाराष्ट्र, झारखंड और उप्र उपचुनाव में अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

युवा आईपीएस अधिकारियों को राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के अंत के लिए कठोरता दिखानी होगी: Shah

बहराइच हिंसा को लेकर सपा प्रमुख Akhilesh Yadav ने प्रदेश की योगी सरकार पर खड़े किए सवाल

Webstories.prabhasakshi.com Home