100 दिन NICU में Fighter की तरह लड़ी, Nick Jonas ने सुनाया बेटी के संघर्ष का किस्सा

निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था

हाल ही में जे शेट्टी के पॉडकास्ट में निक ने बताया कि मालती का जन्म प्रीमैच्योर हो गया था

उन्होंने बताया कि इस वजह से मालती को घर लाने से पहले 100 से भी ज्यादा दिन अस्पताल के विशेष वार्ड में बिताने पड़े

निक ने साझा किया कि जन्म के समय मालती बहुत कमजोर थी और उसका वजन 1 किलो से भी काफी कम था

मालती की हालत इतनी गंभीर थी कि उसे ठीक करने के लिए डॉक्टरों को छह बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन (खून चढ़ाना) करना पड़ा

निक ने बताया कि उस दौरान मालती का रंग लगभग बैंगनी पड़ गया था, जो किसी भी माता-पिता के लिए देखना बहुत डरावना होता है

वह समय कोविड-19 का था, इसलिए अस्पताल के नियम काफी सख्त थे

प्रियंका और निक ने साढ़े तीन महीने तक अस्पताल में 12-12 घंटे की शिफ्ट की ताकि मालती कभी अकेली न रहे

निक ने बताया मालती ने हर दिन एक योद्धा की तरह संघर्ष किया और धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ने लगा

The White Lotus सीजन 4 के लिए ऑडिशन देने से Deepika Padukone का इनकार

लंदन की सड़कों पर हाथ थामे दिखे Kriti Sanon और Kabir Bahia

राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 18 मार्च तक मिली जमानत

Webstories.prabhasakshi.com Home