Sharad Pawar का दावा - महायुति को मिले विशाल जनादेश को लेकर जनता में कोई उत्साह नहीं

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य के लोगों में उत्साह नहीं है।

पवार ने पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कहा कि विपक्ष को चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन उसे इस झटके के बाद जनता के बीच जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा कि सरकार अपने सभी चुनाव पूर्व वादों पर अमल करे।

शरद पवार के मुताबिक महायुति के वादों में ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत महिलाओं को हर माह वित्तीय सहायता 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,100 रुपये करना शामिल है।

राजनीति में दशकों का अनुभव रखने वाले पवार ने कहा, ‘‘भाजपा नीत महायुति को मिले भारी जनादेश के बाद लोगों में कोई उत्साह नहीं दिख रहा है।’’

शरद पवार ने सपा नेता अबू आजमी के एमवीए छोड़ने की घोषणा को लेकर सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) का केंद्रीय नेतृत्व विपक्षी एकता पर अडिग है।

नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति के सवाल पर पवार ने कहा कि एमवीए के घटक दल इस बात पर जोर नहीं दे सकते कि उन्हें यह पद मिले, क्योंकि उनके पास आवश्यक संख्याबल नहीं है।

बंगाल में Loudspeaker और धार्मिक आयोजनों पर New Rules लागू

विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी में Mamata Banerjee

Raghav Chadha का छलका दर्द, मुझे खामोश कर सकते हैं, हरा नहीं सकते

Webstories.prabhasakshi.com Home