Recipe । इफ्तार का स्वाद बढ़ाएगी खजूर की शाही खीर

इस रमजान इफ्तार के लिए घर में खजूर की शाही खीर बनाएं और मेहमानों का दिल जीत लें

सबसे पहले खजूर को धोकर उनके बीज निकाल लें और उन्हें 15-20 मिनट के लिए गर्म दूध में भिगो दें

जब खजूर नरम हो जाएं, तो उन्हें मिक्सर में पीसकर एक अच्छा पेस्ट तैयार कर लें

एक भारी बर्तन में एक लीटर दूध को अच्छी तरह उबालें और फिर इसमें हल्के दरदरे पिसे हुए चावल डाल दें

धीमी आंच पर दूध को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा होकर आधा न रह जाए और चावल पूरी तरह गल न जाएं

अब दूध में खजूर का पेस्ट मिलाएं और इसे लगातार चलाते रहें ताकि इसमें गांठें न पड़ें

एक अलग पैन में घी गर्म करके कटे हुए सूखे मेवों को सुनहरा होने तक भून लें

अंत में भुने हुए मेवे, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध खीर में मिलाकर 5 मिनट तक और पकाएं

Partner की नजरों में घट रही है आपकी Value? ये टिप्स बढ़ाएंगे आपका Self-Worth

April Holidays में इन 6 खूबसूरत Hill Stations पर उठाएं ठंडक का लुत्फ

20g Protein वाले इस शेक से Navratri Fasting में कमजोरी होगी छूमंतर

Webstories.prabhasakshi.com Home