शतक जड़ने वाला पहला भारतीय विकेटकीपर, संजू सैमसन ने बनाए ये 5 रिकॉर्ड

संजू सैमसन के तूफानी शतक की बदौलत टीम इंडिया ने पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 61 रनों से मात दी। 


चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 8 विकेट पर 202 रन बनाए थे। जवाब में मेजबान दक्षिण अफ्रीका 141 रनों पर ही ढेर हो गया। 

भारत की इस जीत के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन। उन्होंने सिर्फ 50 गेंद में 107 रनों की पारी खेली और 5 बड़े रिकॉर्ड बना डाले। 

1. संजू सैमसन ने सिर्फ 50 गेंद में 107 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 7 चौके और 10 छक्के निकले। इसके साथ ही सैमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। 

2. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में संजू सैमसन ने सिर्फ 47 गेंद में शतक जड़ा। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। सैमसन ने SKY का रिकॉर्ड तोड़ा है। 

3. संजू सैसन ने अपनी दमदार पारी के दौरान कुल 10 छक्के जड़े। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल के एक मैच में संयुक्त रूप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले टी20 के एक मैच में भारत के लिए सिर्फ रोहित शर्मा ने ही 10 छक्के लगाए थे। 

4. सैमसन के नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड हो गया है। सैमसन अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने डेविड मिलर का रिकॉर्ड तोड़ा है। 

5. साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर संजू सैमसन ने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित और विराट जैसे खिलाड़ी भी ऐसा नहीं कर सके। सैमसन अब लगातार दो टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

World Athletics Championship: फाइनल में भिडे़ंगे Neeraj Chopra और Arshad Nadeem

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ जीत में ये खिलाड़ी बने सिकंदरpic-@BCCI

Webstories.prabhasakshi.com Home