Asia Cup 2025: संजू सैमसन के निशाने पर एमएस धोनी का ये रिकॉर्ड
एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। जहां 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
वहीं इस एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं।
दरअसल, संजू धोनी के टी20 में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। हाल ही में संजू के नौ लुक्स सिक्स की भी काफी चर्चा हुई।
संजू ने केरल लीग में पांच मैचों में 30 छक्के जड़कर साबित कर दिया कि वह टी20 अंतर्राष्ट्रीय के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्हें एशिया कप के लिए प्लेइंग इलेवन में रखना फायदेमंद होगा।
संजू सैमसन इस एशिया कप में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। दरअसल, धोनी के नाम किसी भारतीय विकेटकीपर के द्वारा टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है।
एमएस धोनी ने 85 मैचों में 52 छक्के लगाए हैं। उनका ये रिकॉर्ड फिलहाल कोई विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया। लेकिन संजू सैमसन इसके बहुत करीब हैं और वह फुल फॉर्म में भी हैं।
फिलहाल संजू 36 छक्के जड़ चुके हैं और धोनी से केवल 17 छक्के दूर हैं। ऐसे में बहुत संभावनाएं है कि वह धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। संजू के बाद ऋषभ पंत का नंबर है जो 35 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।