IPL में कप्तानी जाने पर छलका Rohit sharma का दर्द, जानें क्या कहा?

आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पहले ही भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 

वहीं मौजूदा समय में वो आईपीएल का 17वां सीजन खेल रहे हैं। हालांकि, वो अब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं है। 

दरअसल, MI ने रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कमान सौंपी है। जिसे लेकर रोहित ने अब चुप्पी तोड़ी है। 

रोहित ने कहा कि मेरे लिए ये कोई नया नहीं है। मैं इससे पहले भी कई कप्तानों के अंडर में खेला हूं। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा कि मैं कप्तान था। फिर कप्तान नहीं रहा और अब कप्तान हूं। ये जीवन का हिस्सा है। सब कुछ आपके अनुसार नहीं होगा। 

ये शानदार अनुभव रहा है। अपने जीवन में पहले भी मैं कप्तान नहीं था और अलग-अलग कप्तानों के तहत खेला था। इसमें कोई लेना देना नहीं है।

रोहित ने आगे कहा कि, मैंने हमेशा वही करने की कोशिश की है जो एक खिलाड़ी के तौर पर जरूरी है। मैंने पिछले एक महीने में ऐसा करने की कोशिश की है। 

World Athletics Championship: फाइनल में भिडे़ंगे Neeraj Chopra और Arshad Nadeem

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ जीत में ये खिलाड़ी बने सिकंदरpic-@BCCI

Webstories.prabhasakshi.com Home