रोहित शर्मा ने IPL 2025 में बनाए ये 5 नए रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के बेहतरीन बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में तबाही मचा दी। रोहित ने मुल्लांपुर के मैदान पर 50 गेंदों में 9 चौकों और चार छक्कों के दम पर 81 रनों की पारी खेली।

उनकी पारी की बदौलत एमआई ने 228/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस 6 विकेट पर महज 208 रन ही बना पाई और मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 में एंट्री कर ली।  

मैच के बाद रोहित शर्मा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया। रोहित ने एलिमिनेटर में एक-दो नहीं बल्कि 5 नए रिकॉर्ड बनाए। 

रोहित आईपीएल प्लेऑफ में 80 प्लस रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने 38 साल और 30 दिन की उम्र में ये कारनामा किया। 

रोहित शर्मा ने इस मामले में माइकल हसी को पछाड़कर नया कीर्तिमान रचा। हसी ने 2013 में 37 साल 359 दिन की उम्र में आईपीएल क्वालीफायर-1 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 86 रनों की पारी खेली थी। 


रोहित शर्मा के खाते में अब IPL में 271 मैचों में 302 छक्के हो गए हैं। वह आईपीएल में 300 छक्कों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ओवरऑल लिस्ट में रोहित दूसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल हैं।

रोहित प्लेऑफ में MI के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मामले में सूर्यकुमार यादव को पछाड़ा है। सूर्या ने 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ क्वालीफायर-1 में नाबाद 71 रन की पारी खेली थी।

रोहित IPL प्लेऑफ में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम दर्ज है। कुंबले ने प्लेऑफ में 38 साल और 219 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। 

रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसेर खिलाड़ी बन गए हैं। वह एमआई के लिए 235 मैचों में 267 छक्के जड़ चुके हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल को पछाड़ा है। 

IPL 2025 में सबसे लंबे छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी, देखें लिस्ट

जसप्रीत बुमराह ने दिया रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान

IPL 2025: ये खिलाड़ी हैं Purple Cap के दावेदार

Webstories.prabhasakshi.com Home