Research की चेतावनी, स्वास्थ्य के मामलों में AI दे रहा है गलत जानकारी

आजकल हर काम के लिए एआई का इस्तेमाल बढ़ गया है, लेकिन सेहत से जुड़ी सलाह के लिए इस पर भरोसा करना जोखिम भरा हो सकता है।

'ब्रिटिश मेडिकल जर्नल' की एक हालिया रिसर्च के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी सवालों के लिए एआई का उपयोग करना खतरनाक हो सकता है।

रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि एआई द्वारा स्वास्थ्य से जुड़े दिए गए जवाबों में से लगभग 50 प्रतिशत गलत होते हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि एआई कैंसर और वैक्सीन जैसे विषयों पर तो ठीक जानकारी देता है, लेकिन पोषण और स्टेम सेल जैसे मुद्दों पर यह कमजोर साबित हुआ है।

एआई की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह गलत जानकारी को भी पूरे आत्मविश्वास के साथ पेश करता है, जिससे उपयोगकर्ता धोखा खा जाते हैं।

इन चैटबॉट्स में सही और गलत की पहचान के लिए जरूरी चेतावनी या डिस्क्लेमर का अक्सर अभाव होता है।

एआई के जवाबों पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि वह कई बार ऐसे स्रोतों का हवाला देता है जिनका असल में कोई अस्तित्व ही नहीं है।

सही तरीके से एयर कंडीशनर चलाकर बचाएं बिजली बिल

गर्मियों में बेहतर कूलिंग के लिए कौन सी AC Service है बेस्ट?

नए लैपटॉप में स्टोरेज चुनने का ये है सबसे आसान फॉर्मूला

Webstories.prabhasakshi.com Home