झारखंड में बोले Rajnath Singh - कांग्रेस के समय 100 में 85 ₹ भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ता था

राजनाथ सिंह ने धनबाद में कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत ‘भ्रष्ट’ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को विधानसभा चुनाव में झारखंड से बाहर होने से नहीं रोक सकती।

रक्षामंत्री ने कहा कि जेएमएम का मतलब है जमकर मलाई मारो। झारखंड के सीएम तो ‘बालू से भी तेल’ निकालने में माहिर हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी भाइयों एवं बहनों का गौरवशाली इतिहास रहा है। झारखंड के विकास में तीन ‘स्पीड ब्रेकर’ हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री के अनुसार, वैश्विक अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि 2027 तक अमेरिका, चीन के बाद भारत तीसरी शीर्ष अर्थव्यवस्था बन जायेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाने के बाद खुद को शहीद के तौर पर पेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के समय 100 रुपए अगर भेजे जाते थे तो आपके जेब में 15 रुपए पहुंचते थे। 85 रुपए भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाता था।

सिंह ने दावा किया कि ‘भ्रष्ट’ मुख्यमंत्री झारखंड को विकास की ओर नहीं ले जा सकते। झारखंड के अभूतपूर्व विकास के लिए भाजपा को लगातार दो कार्यकाल दीजिए।

बंगाल में Loudspeaker और धार्मिक आयोजनों पर New Rules लागू

विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी में Mamata Banerjee

Raghav Chadha का छलका दर्द, मुझे खामोश कर सकते हैं, हरा नहीं सकते

Webstories.prabhasakshi.com Home