लोकसभा में बोले Rahul Gandhi, कहा- अभिमन्यु की तरह देश के लोगों को फंसाया गया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट पर चर्चा में कहा कि इस सरकार में देश में डर का माहौल है। जिससे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता भी डरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में अभिमन्यु को छह लोगों ने चक्रव्यूह में फंसा कर मारा था। चक्रव्यूह के अदंर डर, हिंसा होती है।

राहुल ने कहा कि मैंने चक्रव्यूह के बारे में थोड़ी रिसर्च की और पता लगा कि चक्रव्यूह का एक दूसरा नाम होता है। पद्मव्यूह मतलब लोट्स फॉरमेशन।

कांग्रेस नेता ने कहा चक्रव्यूह जो होता है वो लोट्स यानी कमल के आकार में होता है। राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है।

उन्होंने कहा कि उसका चिन्ह प्रधानमंत्री अपनी छाती पर लगाकर चलते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जो अभिमन्यु के साथ किया गया था। वही देश के साथ किया गया है।

राहुल गांधी ने कहा कि अभिमन्यु को छह लोगों ने मारा था। उनके नाम द्रोणाचार्य, कर्ण, कृपाचार्य, अश्वथामा, कृतवर्मा और शकुनी हैं।

विपक्ष के नेता ने कहा राहुल ने कहा कि वैसे तो चक्रव्यूह में हजारों लोग होते हैं। लेकिन बिल्कुल सेंटर में छह लोग उसे कंट्रोल करते हैं।

भाजपा की जीत पर PM Modi ने दिल्लीवासियों को दी बधाई, कहा - 'विकास और सुशासन जीता'

Kejriwal ने स्वीकार की हार, बोले- जनता के बीच रहकर उनकी सेवा भी करते रहेंगे

पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस बोली- इतिहास को तोड़-मरोड़कर किया पेश

Webstories.prabhasakshi.com Home