Rahul Gandhi का बड़ा आरोप, बेरोजगारी की वजह BJP की वोट चोरी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि बेरोजगारी और वोट चोरी का सीधा संबंध है...

...तथा अब भारत को अब इन दोनों से मुक्त कराना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है

राहुल ने बिहार के कुछ युवाओं पर लाठीचार्ज और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सैर करने से संबंधित अलग-अलग वीडियो एक्स पर साझा किए...

...और कहा कि युवा समझ चुका है कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है...

...क्योंकि जब तक चुनाव चोरी होते रहेंगे, तब तक बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे

उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनाव ईमानदारी से नहीं जीतती और वह वोट चोरी और संस्थाओं को कैद कर के सत्ता में बनी रहती है

उन्होंने कहा, इसीलिए बेरोज़गारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है...

...इसीलिए नौकरियां घट रही हैं, भर्ती प्रक्रियाएं ध्वस्त हो गई हैं और युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेला जा रहा है...

...इसीलिए हर परीक्षा पेपर लीक और हर भर्ती भ्रष्टाचार की कहानियों से जुड़ी रहती है

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, देश का युवा मेहनत करता है, सपने देखता है और अपने भविष्य के लिए संघर्ष करता है...

...लेकिन मोदी जी सिर्फ अपने पीआर, सेलिब्रिटीज़ से अपना गुणगान करवाने और अरबपतियों के मुनाफे में व्यस्त हैं

बंगाल में Loudspeaker और धार्मिक आयोजनों पर New Rules लागू

विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी में Mamata Banerjee

Raghav Chadha का छलका दर्द, मुझे खामोश कर सकते हैं, हरा नहीं सकते

Webstories.prabhasakshi.com Home