Modi सरकार पर Priyanka ने कसा तंज, कहा - शिक्षा व्यवस्था को ‘माफिया’ के हवाले कर दिया

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ‘नीट-यूजी’ सहित राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पूरी शिक्षा प्रणाली को ‘‘माफिया’’ और ‘‘भ्रष्टाचारियों’’ के हवाले कर दिया है।

प्रियंका ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा कि ‘नीट-यूजी’ परीक्षा का प्रश्नपत्र ‘‘लीक’’ हुआ, वहीं नीट-पीजी, यूजीसी नेट और सीएसआईआर-नेट ‘‘रद्द’’ कर दिए गए।

उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘आज, देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं का यह हाल है। भाजपा राज में समूची शिक्षा का ढांचा माफियाओं-भ्रष्टाचारियों के हवाले हो चुका है।’’

प्रियंका ने पेास्ट में कहा, ‘‘लालची और चाटुकार किस्म के अयोग्य लोगों के हाथ में देश की शिक्षा और बच्चों का भविष्य सौंपने की राजनीतिक....

.... अहंकार ने पेपर लीक, परीक्षा रद्द, कैंपस से पढ़ाई-लिखाई का विलोप और राजनीतिक गुंडागर्दी को हमारी शिक्षा-व्यवस्था की पहचान बना दिया है।’’

उन्होंने कहा कि हालत यह हो गई है कि देश के काबिल युवा अपना बेशकीमती समय, सारी ऊर्जा भाजपा के भ्रष्टाचार से लड़ने में गंवा रहे हैं और मजबूर मोदी जी सिर्फ तमाशा देख रहे हैं।

बंगाल में Loudspeaker और धार्मिक आयोजनों पर New Rules लागू

विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी में Mamata Banerjee

Raghav Chadha का छलका दर्द, मुझे खामोश कर सकते हैं, हरा नहीं सकते

Webstories.prabhasakshi.com Home