प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उनके भाई राहुल भाजपा से नहीं डरते हैं और संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
कांग्रेस सांसद प्रियंका ने कहा कि देश में कोई ऐसी सरकार नहीं आई, जिसका गृह मंत्री संसद में खड़े होकर बाबा साहेब का अपमान कर सके।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का अपमान कर गृह मंत्री ने तमाम स्वतंत्रता सेनानियों-शहीदों का अपमान किया है, जिन्होंने देश के लिए सबकुछ न्योछावर कर दिया।
गांधी ने आरोप लगाया कि अडानी को देश की सारी संपत्ति सौंप दी गई है। जब हम कहते हैं कि जांच की जाए, तो हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है।
प्रियंका ने दावा किया कि भाजपा ने लेटरल एंट्री के जरिए भी आरक्षण को ख़त्म करने की कोशिश की है। यही संविधान विरोधी नीतियां कही जाती हैं।
उन्होंने कहा कि ये समझ लीजिए कि- संविधान ही आपको सुरक्षित रखेगा, इसलिए जो भी संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें पहचानिए।
प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार की हर नीति संविधान के खिलाफ है, जिसका असर आपके जीवन पर पड़ता है।