गढ़चिरौली में Priyanka Gandhi ने महायुति गठबंधन पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा की नीतियों कर दावा किया कि कुछ बड़ी परियोजनाओं के गुजरात में स्थानांतरित होने के कारण महाराष्ट्र में नौकरियां खत्म हो गई हैं।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के नेता वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

‘लाडकी बहिन’ पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को बेहतर जीवन के लिए वोट देना चाहिए, न कि इसलिए कि उन्हें प्रति माह 1,500 रुपये मिल रहे हैं।

प्रियंका गाँधी ने दावा किया कि देश में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा युवा आत्महत्या कर रहे हैं। यह बेरोजगारी को दूर करने में भाजपा की विफलता का नतीजा है।

उन्होंने आरोप लगाया, 'लेकिन इस देश में सही मायने में सुरक्षित सिर्फ अडाणी ही हैं। पूरा देश जानता है कि अडाणी ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी सरकारी खजाने तक पहुंच है।

कांग्रेस महासचिव गाँधी ने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान हमारे नेता लोगों के प्रति जवाबदेह थे। हालांकि, भाजपा के शासन में यह जवाबदेही खत्म हो गई है।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए प्रियंका ने जाति जनगणना कराने और 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा हटाने के महत्व को रेखांकित किया।

छपरा से Khesari Lal Yadav को मिला RJD का टिकट

शांति भंग करने वालों की खैर नहीं! दिवाली से पहले सीएम योगी की कड़ी चेतावनी

हिंदुओं के दुकानों से ही खरीदें सामान, MLA की टिप्पणी से नाराज Ajit Pawar

Webstories.prabhasakshi.com Home