बिना किसी विदेशी सामग्री के घर पर तैयार करें Hummus

हमस बनाने के लिए आपको महंगी और विदेशी सामग्री की जरूरत नहीं है

आइए आपको बताते हैं कैसे आप भारतीय सामग्री की मदद से स्वादिष्ट हमस तैयार कर सकते हैं

सामग्री- 1 कप उबले हुए सफेद चने, 2 बड़े चम्मच भुने हुए सफेद तिल, 2-3 लहसुन की कलियां, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस...

... 2 बड़े चम्मच मूंगफली या जैतून का तेल और मसाले में नमक, थोड़ा सा जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर

सबसे पहले सफेद चनों को रात भर भिगोकर अच्छे से नरम होने तक उबाल लें

एक पैन में सफेद तिल को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और ठंडा होने दें

मिक्सी में भुने हुए तिल और थोड़ा सा तेल डालकर पीस लें (यह आपकी 'ताहिनी' बन जाएगी)

अब इसी मिक्सी जार में उबले हुए चने और लहसुन की कलियां डालें, इसमें नींबू का रस, नमक और जीरा पाउडर मिलाएं

मिश्रण को एकदम चिकना होने तक पीसें, जरूरत पड़ने पर चने का उबला हुआ पानी मिलाएं

तैयार हमस को एक कटोरे में निकालें और ऊपर से थोड़ा तेल और लाल मिर्च पाउडर डालें

इसे आप गरमा-गरम रोटी, पराठे या कटी हुई गाजर-खीरे के साथ मजे से खाएं

जब घर पर बनानी हो हलवाई जैसी मटर पनीर टिक्की, तो ट्राई करें यह तरीका

ये 2 Minute Cleaning Hacks आपकी चांदी को बना देंगे बिलकुल नया

मेहमानों के लिए बनाना है कुछ खास? ट्राई करें यह लाजवाब पनीर कबाब

Webstories.prabhasakshi.com Home