चुनावी नतीजों पर बोले PM Modi - समाज में जाति का जहर फैला रही कांग्रेस

हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव के नतीजे आज सामने आ गए हैं। हरियाणा में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

जिसको लेकर भाजपा कार्यालय में जबरदस्त जश्न रखा गया था जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि हम सबने सुना है कि 'जहां दूध दही का खाना, वैसा है अपना हरियाणा।' हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है। गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानती है। सरकार में न रहने पर कांग्रेस की हालत जल बिन मछली जैसी हो जाती है।

उन्होंने कहा कि देश देख रहा है कि कैसे कांग्रेस हमारे समाज में जाति का जहर फैलाने पर उतर आई है। जो लोग सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए, वो गरीब को जाति के नाम पर लड़वाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, भारत के समाज को कमजोर करके, भारत में अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है। इसलिए वो अलग-अलग वर्गों को भड़का रहे हैं।

छपरा से Khesari Lal Yadav को मिला RJD का टिकट

शांति भंग करने वालों की खैर नहीं! दिवाली से पहले सीएम योगी की कड़ी चेतावनी

हिंदुओं के दुकानों से ही खरीदें सामान, MLA की टिप्पणी से नाराज Ajit Pawar

Webstories.prabhasakshi.com Home