विपक्ष पर बरसे PM Modi, कहा - सत्ता के भूखे लोग जनता से सिर्फ झूठ बोलते आए हैं

भुवनेश्वर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हाल के चुनावों पूरे देश में जो विश्वास भर दिया है, वो आपकी आंखों में मैं देख रहा हूं।

उन्होंने कहा कि पहले ओडिशा, फिर हरियाणा, और अब महाराष्ट्र! यही तो बीजेपी की विशेषता है। यही तो बीजेपी के कार्यकर्ताओं का सामर्थ्य है।

मोदी ने कहा कि चुनाव से कुछ महीने पहले तक पॉलिटिकल एक्सपर्ट ओडिशा में भाजपा को पूरी तरह से खारिज कर रहे थे। लेकिन जब परिणाम आए, तो लोग हैरान हो गए।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीतिक दल अपनी बात जनता के बीच पहुंचाने के आंदोलन भी करते रहते हैं। लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा में रहकर अपने विचार भी प्रकट करते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से एक बदलाव आप सब महसूस कर रहे होंगे। भारत के संविधान की भावनाओं को कुचल दिया जाता है, मर्यादाओं को अस्वीकार किया जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब इसका गुस्सा उन्हें देश की जनता पर भी है। इस स्थिति ने उनके अंदर इतना गुस्सा भर दिया है कि वो देश के खिलाफ साजिश करने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि देश को गलत दिशा में ले जाने के लिए उन्होंने लोगों को गुमराह करना शुरू कर दिया है। उनकी झूठ और अफवाह की दुकान 50-60 साल से चल रही है।

सेना ने Neeraj Chopra को लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक से नवाजा

दिल्ली प्रदूषण पर आमने सामने BJP-AAP

INS विक्रांत पर जवानों संग PM Modi ने मनाई दिवाली

Webstories.prabhasakshi.com Home