Champions Trophy के इतिहास में 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज होने में अब बस कुछ ही घंटे शेष हैं। 

लेकिन उससे पहले हम आपको आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में 5 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बता रहे हैं। 

ओ'कॉनर

न्यूजीलैंड के एसबी ओ'कॉनर ने साल 2000 में ये कारनामा किया था। 

जोश हेजलवुड

वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड ने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ये उपलब्धि अपने नाम की थी। 

वेन पार्नेल

साउथ अफ्रीका के वेन पार्नेल ने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 57 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे। 

शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 2004 में केन्या के खिलाफ 5 विकेट हॉल पूरा किया था। 

जेकब ओरम

न्यूजीलैंड के जेकब ओरम ने 2004 में यूएसए के खिलाफ 36 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे। 

मखाया एंटिनी

साउथ अफ्रीका के मखाया एंटिनी ने 2006 में इस टूर्नामेंट की एक पारी में 5 विकेट अपने नाम किए थे। 

फरवीज महरूफ

श्रीलंका के फरवीज महरूफ ने 2006 में 14 रन देकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ये उपलब्धि अपने नाम की थी। 

ग्लेन मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने साल 2002 में इस टूर्नामेंट में 37 रन देकर 5 विवेकट चटकाए थे।

जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस ने 1998 में ये कारनामा किया था।

 रवींद्र जडेजा 

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 2013 में 36 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। 

मर्विन डिलन

वेस्टइंडीज के मर्विन डिलन ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ 29 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। 

World Athletics Championship: फाइनल में भिडे़ंगे Neeraj Chopra और Arshad Nadeem

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ जीत में ये खिलाड़ी बने सिकंदरpic-@BCCI

Webstories.prabhasakshi.com Home