Paris Paralympics 2024: भारतीय खिलाड़ी जो पैरालंपिक में मेडल जीतने के दावेदार 


फ्रांस की राजधानी पेरिस में 28 अगस्त से पैरालंपिक 2024 का आगाज होने जा रहा है। जो कि 8 सितंबर तक चलेगा। 

इस बार पैरालंपिक 2024 में भारत की तरफ से 84 एथलीट्स 12 खेलों में हिस्सा लेंगे।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की और से ये खिलाड़ी मेडल जीतने के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। 


सुमित अंतिल


टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड जीतने वाले सुमित अंतिल पर इस बार भी सबकी नजरें होंगी। जेवलिन थ्रो में पुरुषों के भाला फेंक प्रतियोगिता में सुमित अंतिल अपना खिताब बचाने के लिए उतरेंगे।

अवनी लेखरा


पैरा शूटर अवनि लेखरा पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता है। अवनि टोक्यो 2020 में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। 

कृष्णा नागर


कृष्णा नागर ने पिछले पैरालंपिक खेलों में बैडमिंटन के पुरुषों के सिंगल मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता था। इस बार भी उन्हें मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। 

भाग्यश्री जाधव


भाग्यश्री जाधव ने एशियन पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की एफ 34 शॉट पुट में भी सिल्वर मेडल जीता था। 

सुहास यतिराज


सुहास यतिराज ने टोक्यो में हुए पिछले पैरालंपिक खेलों में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता था। वो 2007 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी भी हैं। 

मनीष नरवाल

 मनीष नरवाल टोक्यो पैरालंपिक में भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाने वाले खिलाड़ी थे। मनीष ने पुरुषों की 50 मिटर पिस्टल SH1 इवेंट में गोल्ड हासिल किया था।

Asia Cup 2025 में ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं गेमचेंजर

टी20 में सबसे ज्यादा सिंगल डिजिट पर आउट होने वाले बल्लेबाज

Harmanpreet Singh के 250 इंटरनेशनल मैच पूरे, अपने नाम की ये खास उपलब्धि

Webstories.prabhasakshi.com Home