चेन्नई में हाल ही में भारी संख्या में कौवे मरे हुए मिले हैं, जिनमें H5N1 वायरस की पुष्टि हुई है
प्रशासन ने संक्रमण रोकने के लिए पक्षियों के शवों को सावधानी से जलाने या दफनाने के निर्देश दिए हैं
आम जनता को सख्त सलाह दी गई है कि वे किसी भी मरे हुए पक्षी को हाथ न लगाएं और तुरंत सूचना दें
केंद्र सरकार ने तमिलनाडु प्रशासन को पूरे इलाके की कड़ी निगरानी करने और सावधानी बरतने को कहा है
H5N1 एक खतरनाक वायरस है जो मुख्य रूप से पक्षियों और पोल्ट्री (मुर्गियों आदि) को बीमार करता है
इंसानों में यह वायरस सीधे संपर्क (जैसे संक्रमित पक्षी के मल या लार) के जरिए फैल सकता है
हालांकि इंसानों में इसका संक्रमण कम होता है, लेकिन होने पर यह गंभीर निमोनिया का कारण बन सकता है
यह वायरस पक्षियों के लिए जानलेवा है और इंसानों के लिए भी साधारण फ्लू के मुकाबले काफी अधिक खतरनाक माना जाता है