ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।

इस दौरान भारत ने सुपर-8 के मैच में वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। 

संकटमोचन संजू सैमसन ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन और यादगार पारी खेली। 

अब भारत का सामना सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को होगा। 

फिलहाल सेमीफाइनल में पहुंच कर भारत ने एक नया कमाल किया है। दरअसल, भारत आईसीसी टूर्नामेंट में 20 बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। 

वहीं सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों की लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है। 

इन दोनों ही टीमों ने 18-18 बार ऐसा कारनामा किया है। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया मौजूदा टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। 

इंग्लैंड और पाकिस्तान ने आईसीसी टूर्नामेंट में 16 बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 

IPL में सबसे ज्यादा बार लगातार 5 मैच जीतने वाले कप्तान

IPL 2026 में अब तक इन कप्तानों पर लग चुका है भारी जुर्माना

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से इन खिलाड़ियों पर मंडरा रहा खतरा

Webstories.prabhasakshi.com Home