IPL 2025 पावरप्ले में इन टीमों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल 2025 में बल्लेबाजों का बल्ला खूब बोल रहा है। अगर बात करें पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों की तो टॉप पर चौंकाने वाला नाम है।
चेन्नई सुपर किंग्स
सबसे बुरा हाल 5 बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का है। चेन्नई की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है साथ ही पावरप्ले में छक्के लगाने के मामले में भी सीएसके सबसे नीचे है। सीएसके के नाम पर IPL पावरप्ले में महज 5 छक्के हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, खासतौर पर इसके ओपनर्स सबसे खतरनाक मानते हैं। लेकिन इस सीजन में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी भी नहीं चल रही। टीम पॉवरप्ले में सिक्स के मामले में 12 छक्कों के साथ नौवें नंबर पर है।
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में अभी तक की दूसरी सबसे सफल टीम है। ये टीम 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। हालांकि, पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्कों की बात करें तो दिल्ली 15 छक्कों के साथ आठवें नंबर पर है।
गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस वैसे तो पॉइंट्स टेबल में सबसे टॉप पर है, लेकिन इससीजन पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ये टीम सातवें नंबर पर है। जीटी के बल्लेबाजों ने अभी तक पॉवरप्ले में कुल 17 छक्के लगाए हैं।
आरसीबी
आरसीबी का अंदाज भी आईपीएल 2025 में बदला हुआ नजर आ रहा है। रजत पाटीदार की कप्तानी में ये टीम बेहद शानदार खेल दिखाया है। पॉवरप्ले में उसके बल्लेबाज किसी तरह का रहम नहीं दिखा रहे हैं। 21 छक्कों के साथ टीम छठे नंबर पर है।
लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत बल्ले से कोई कमाल दिखाने में अभी नाकाम रहे हैं। हालांकि, उनकी टीम ने जरूर कमाल दिखाया और इस सीजन के पॉवरप्ले में अभी तक 23 छक्के लगाए हैं। इस तरह एलएसजी लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।
पंजाब किंग्स
इस सीजन में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों का कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है। पंजाब का प्रदर्शन काफी निखरा हुआ है। आईपीएल 2025 में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में ये टीम चौथे नंबर पर है।
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमों में तीसरे नंबर पर है। मुंबई इंडियंस के ओपनर्स ने इस दौरान कुल 26 छक्के लगाए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स
केकेआर के ओपनर्स ने भी पॉवरप्ले में खूब धमाल मचाया है। इन ओपनर्स की जोरदार बल्लेबाजी का नतीजा है कि केकेआर ने पॉवरप्ले में 29 छक्के लगाए हैं। इस तरह ये टीम दूसरे नंबर पर है।
राजस्थान रॉयल्स
आखिरी में आईपीएल 2025 के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।राजस्थान रॉयल्स की टीम भले ही अंक तालिका में खिसक कर आठवें नंबर पर आ गई है, लेकिन पॉवरप्ले में उसने सबसे ज्यादा 37 छक्के लगाए हैं।