आईपीएल का 19वां सीजन चल रहा है। जिसमें अभी तक कुल 16 मैच खेल जा चुके हैं। वहीं इस कड़ी में कई युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
वहीं आईपीएल 2026 के अब तक खेले गए 16 मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के के मामले में 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी टॉप पर हैं।
वैभव ने इस लीग में अब तक खेले 4 मैचों में कुल 18 छक्के लगाए हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 7 छक्के लगाए थे।
वहीं दूसरे नंबर पर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हैं जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी पारी में 4 छक्के जड़े थे। जिसके बाद अब तक खेले गए 3 मैचों में उन्होंने 13 छक्के जड़े हैं।
तीसरे नंबर पर दिल्ली के तूफानी बल्लेबाज समीर रिजवी हैं। जिन्होंने अब तक खेले 3 मैचों में 11 छक्के लगाए हैं।
जबकि चौथे नंबर पर 16 मैचों के बाद यशस्वी जायसवाल हैं। जायसवाल के नाम 4 मैचों में 10 छक्के हैं।
पांचवें नंबर पर आरसीबी ऑलराउंडर टिम डेविड हैं जिन्होंने अब तक खेले गए 3 मैचों में 9 छक्के लगाए हैं।