IPL के इतिहास में RCB के इन खिलाड़ियों ने जड़े सबसे ज्यादा Six

इस टीम के कई बल्लेबाजों ने दमदार पारियों से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। 

बड़े-बड़े छक्के लगाना आरसीबी की पहचान बन चुकी है। इस कड़ी में कई बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंद को मैदान के बाहर भेजते हुए छक्कों की झड़ी लगाई है।

विराट कोहली

इस लिस्ट में पहले स्थान पर आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने इस टीम के लिए साल 2008 में पहला मुकाबला खेला था। अब तक कोहली ने 267 मुकाबले खेले हैं और इसकी 259 पारियों में 291 छक्के लगाने में सफल रहे हैं।

क्रिस गेल

वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने 85 मैच की 84 पारियों में 239 छक्के जड़ दिए थे। उनकी औसत 43.32 और रेट 152.72 की रही थी।

एबी डिविलियर्स 

वहीं पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने कुल 156 मैच की 144 पारियों में 238 छक्के जड़े थे। उनके बल्ले से 2 शतक और 37 अर्धशतक निकले थे। 

फाफ डु प्लेसिस 

वहीं इस लिस्ट में चौथे नंबर पर फाफ डु प्लेसिस हैं। जिन्होंने 45 मैचों की 45 पारियों में 70 छक्के जड़े थे। उन्होंने आरसीबी के लिए 15 अर्धशतक भी जड़े। 

फिलहाल फाफ डुप्लेसिस अब आरसीबी का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें आरसीबी ने पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में रिलीज कर दिया थावह अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा टीमों के लिए खेलने वाले खिलाड़ी

जोस बटलर ने रचा इतिहास, सुरेश रैना के खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2026 में इन युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से लूटी महफिल

Webstories.prabhasakshi.com Home